- Hindi News
- पोल शिफ्टिंग के चलते आज 22 काॅलोनियों में बंद रहेगी बिजली
पोल शिफ्टिंग के चलते आज 22 काॅलोनियों में बंद रहेगी बिजली
उज्जैन। मेसर्सरामकी कंपनी द्वारा आरएपीडीआरपी प्रोजेक्ट के तहत एबी केबल डालने एवं पोल शिफ्टिंग का कार्य किया जाएगा। फ्रेंचाइजी एस्सेल विद्युत वितरण कंपनी के पीआरओ सुनील शर्मा ने बताया मंगलवार सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक सिद्धवट क्षेत्र सुबह 10 से 5 बजे तक ढांचा भवन, हीरामिल की चाल, अमन नगर, दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक त्रिवेणी क्षेत्र, बसंत विहार, आनंद नगर, काला पत्थर, अर्पिता काॅलोनी, वृंदावनधाम, तृप्ति विहार, दीप्ति परिसर, अभिषेक नगर, सांवरिया परिसर, महेश विहार, दोपहर 1 से शाम 5 बजे तक अमरनाथ एवेन्यू, त्रिवेणी विहार, शनिमंदिर, शक्करवासा, अंजुश्री काॅलोनी पावापुरी की बिजली बंद रहेगी।