पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवासगेट डाकघर के ग्राहक देश में कहीं से भी निकालें रुपए

देवासगेट डाकघर के ग्राहक देश में कहीं से भी निकालें रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। जिला अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए 8 नवंबर से बुधवारिया स्थित चेरिटेबल अस्पताल आगर रोड पर आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के सेंटर पर एमआरआई (मैग्नेटिक रेजोनेन्स) सिटी स्कैन (कम्प्यूटराइज्ड टोमोग्राफी) सहित 25 प्रकार की शुरू की गई जांचों पर सोमवार से रोक लगा दी गई है। मरीजों से जांचों का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, इसका भुगतान स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जाता है।
जिला अस्पताल प्रशासन का तर्क है कि इन जांचों का भुगतान किस मद से किया जाए, इस बारे में शासन से मार्गदर्शन मांगा गया था। वहां से जवाब नहीं आने पर यह निर्णय लिया है। वहीं मरीजों को डॉक्टर्स द्वारा लिखी जा रही इन जांचों पर जिला अस्पताल प्रशासन ने शंका जताई थी और डॉक्टर्स को 3 दिसंबर को पत्र जारी कर सीधा आरोप लगाया है कि स्वार्थवश वे जांच करवा रहे हैं। ऐसे डॉक्टर्स को चिन्हित करने की बात भी लिखी गई। सूत्रों का कहना है कि इस मामले के चलते भी जांच पर रोक लगाई है।
इसलिए जताई थी शंका : शासन के खर्च पर निजी अस्पताल में एमआरआई सिटी स्कैन होने के दूसरे दिन जिला अस्पताल से मरीज की छुट्टी हो जाना। अनुबंधित अस्पताल कॉलेज से डॉक्टर्स की सांठगांठ होना। कमीशन के लालच में जांच करवा रहे। निजी अस्पताल में उपचाररत मरीज को नि:शुल्क जांच का लाभ दिलवाना।

''शासन से मार्गदर्शन मांगा था कि किस मद से भुगतान किया जाए, इस बारे में जवाब नहीं आने पर जांचों को स्थगित किया है। बाहरी स्रोतों से जांच करवाएं या नहीं, शासन ने स्पष्ट नहीं किया है।'' डॉ.डी पी एस गहरवार, प्रभारी सिविल सर्जन ।