पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिंहस्थ में फतेहाबाद ट्रैक चालू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को

सिंहस्थ में फतेहाबाद ट्रैक चालू करने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। सिंहस्थ2016 में फतेहाबाद-उज्जैन रेलवे ट्रैक चालू करने का प्रस्ताव सिंहस्थ मेला कार्यालय ने रेलवे बोर्ड को भेजा है। सिंहस्थ के दौरान उज्जैन-फतेहाबाद के बीच ट्रेन चलने से यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। यह ट्रैक गेज परिवर्तन के कारण बंद है। उज्जैन-फतेहाबाद मीटरगेज लाइन बंद होने से उज्जैन से इंदौर, देवास और रतलाम की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा बंद हो गई है। मेला अधिकारी अविनाश लवानिया के अनुसार रेलवे को पत्र भेजा है। ट्रैक चालू करने का फैसला रेलवे बोर्ड स्तर पर होगा। यदि रेलवे ट्रैक चालू करता है तो यात्रियों को फायदा होगा।