- Hindi News
- िशप्रा तट स्थित दत्त अखाड़ा घाट पर अब रोज एक घंटे योग करें
िशप्रा तट स्थित दत्त अखाड़ा घाट पर अब रोज एक घंटे योग करें
उज्जैन। महाकालमंदिर प्रबंध समिति एवं उज्जैन योगा लाइफ द्वारा शिप्रातट स्थित दत्त अखाड़ा घाट पर प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक प्रशिक्षक योग गुरुओं द्वारा नागरिकों को एक घंटे योग कराया जाएगा एवं योग-ध्यान आसन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक जयंत जोशी ने बताया उज्जैन योगा लाइफ के अध्यक्ष पं. राधेश्याम मिश्रा के निर्देशन में रविवार को मंत्री पारस जैन की उपस्थिति में एक भव्य योग कार्यक्रम के साथ इसका शुभारंभ हो चुका है।