- Hindi News
- सोयाबीन आगर में 3380 उज्जैन में 3330 रुपए बिका
सोयाबीन आगर में 3380 उज्जैन में 3330 रुपए बिका
मंडी व्यापार बेदम
मंडी व्यापार बेदम हो गया। सोयाबीन का वायदा सट्टा प्लस चला लेकिन संभाग की अिधकतर कृिष मंिडयों में सोयाबीन के भाव कमाल वाले नहीं बन पाए। आगर मंडी में 3380 रुपए के भाव सबसे ऊंचे बताए गए हैं। उज्जैन मंडी में 3330 रुपए के भाव चले। प्लांट वालों की ऊंचे भावों पर खरीदी इन्ट्रेस्टींग वाली नहीं है। स्टॉक वाले अब रुकने लगे हैं। पाउडर वाले और बीज ग्रेडिंग के बाहरी व्यापारी लोकल में कमीशन पर खरीदी करवा रहे हैं। इनके मंडी भाव 3280 रुपए तक रहे। 50 से 60 रुपए की तेजी ग्रेडिंग वालों ने ला दी। सोयाबीन का व्यापार पूरे माह 50 से 100 की तेजी मंदी में ही चलेगा। नए साल में ही भाव का भाग्योदय हो पाएगा। उज्जैन मंडी आज से व्यापािरयों की हड़ताल के चलते बंद रहेगी।
नयालोकल आलू की आवक जालंधर का बिक्री में शुमार : मंडीमें 150 कट्टे नया आलू बिकने आया। भाव इसमें 400 से 600 रुपए कट्टे के बताए गए। पानी की कमी के चलते साइज छोटी ही बताई गई है। मंडी में पंजाब लाइन से आलू खूब बिकने आने लगा। भाव में तेजी से कमी आने लगी। 20 दिन पहले पुराना आलू 40 रुपए किलो बिका। 8 दिन पूर्व जालंधर का नया आलू 30 रुपए किलो बिका। अब 12 से 15 रुपए िकलो के भाव हैं। आलू के शुरुआती सीजन में भाव बढ़ने की संभावना भी जीरो बताई जा रही है। मालवा के आलू के बड़े खरीदार बेस्ट माल के ऊंचे दाम देकर ले जाते हैं। खेत से भी सीधे सौदे हो जाते हैं।
उज्जैन|गेहूंलोकवन1400 से 1832, मिल 1480 से 1500, मालवराज 1650 से 3330, सोयाबीन 3150 से 3330 रुपए। आवक 9000 बोरी रही। चना देशी 2487, चना डालर 4000 से 4576, चना विशाल 2851, उड़द 5008, मक्का 1208 रुपए। आलू 400 से 480 रुपए, प्याज 400 से 550 रुपए, लहसुन 1000 से 4900 रुपए। लोहाबाजार : टेस्टेडसरिया 4300 रुपए क्विंटल। खलीके भाव : उज्जैनखली 1020 से 1070, कपास्या 1800 से 1850, खली खामगांव 1720 से 1770 रुपए।
सुसनेर|सोयाबीन3225, उड़द 5200, गेहूं 1441, मक्का 1420। शाजापुर|सोयाबीन3100 से 3190 रुपए। आवक 2200 बोरी रही। गेहूं 1325 से 1493, चना देशी 2250 से 2575, चना डालर 3950 से 4285, उड़द 5090 से 5215। तराना|सोयाबीन3240 से 3300 रुपए। आवक 3500 बोरी रही। चना डालर 4450 से 4732, गेहूं 1433 से 1678, चना कांटा 2000 से 2352। खाचरौद|सोयाबीन3100 से 3230 रुपए। आवक 1000 बोरी रही। गेहूं 1400 से 1570