पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईएएस चौहान ने संभाला जिपं सीईओ का चार्ज, डॉ. पटेल रिलीव

आईएएस चौहान ने संभाला जिपं सीईओ का चार्ज, डॉ. पटेल रिलीव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | आईएएसरुचिका चौहान ने सोमवार को जिला पंचायत सीईओ का चार्ज संभाल लिया। वे पहले महाकाल पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद दमदमा स्थित जिला पंचायत कार्यालय जाकर पदभार ग्रहण किया। रूचिका चौहान इंदौर की मूल निवासी होकर 2011 बैच की आईएएस है। अब तक सीईओ रहे अपर कलेक्टर डॉ. एमपी पटेल ने रिलीव होने के पहले सीईओ का चार्ज आईएएस चौहान को सौंपा। इसके पहले कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर कवींद्र कियावत से मुलाकात की। अपर कलेक्टर डॉ. पटेल का सीधी तबादला हुआ है। तबादला नीति के तहत 10 दिन के भीतर वे कभी भी सीधी पहुंचकर प्रभार संभाल सकते हैं।

डॉ. एमपी पटेल नई सीईओ रूचिका चौहान को चार्ज देते।