- Hindi News
- फिल्म निर्माता करण जौहर पर केस दर्ज करने की मांग
फिल्म निर्माता करण जौहर पर केस दर्ज करने की मांग
उज्जैन | अलकापुरीनिवासी अभा इंजीनियर छात्र संगठन के संभागीय अध्यक्ष विजयंत कुमार भटनागर ने सोमवार को आईजी वी मधुकुमार, कलेक्टर कवींद्र कियावत एसपी एमएस वर्मा को फिल्म निर्माता करण जौहर सहित आठ फिल्मकारों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। आवेदन में बताया कि जौहर, अभिनेता अर्जुन कपूर, रणवीरसिंह सहित आठ कलाकारों ने 20 दिसंबर को मुंबई में एबीआई नॉक ऑउट शो में अश्लील भाषा का प्रयोग किया। इसका वीडियो वायरल होने से लोगों को ठेस पहुंची है। इसलिए कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने के साथ संचालकों पर केस दर्ज करे। कार्रवाई नहीं करने पर संगठन उच्च न्यायालय में याचिका दायर करेगा।