- Hindi News
- अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज का घेराव
अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया इंजीनियरिंग कॉलेज का घेराव
शा.इंजीनियरिंग कॉलेज में विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार दोपहर अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज भवन के सामने घेराव कर प्रदर्शन किया। नए होस्टल भवनों में स्थानांतरण, छात्राओं की सुरक्षा के लिए बाउंड्री वॉल, एनसीसी प्रकोष्ठ शुरू करने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रभारी प्राचार्य प्रो. सीडी पाटिल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन का वाचन नगरमंत्री नितिन बिजापारी ने किया। प्रदर्शन के दौरान प्रांत सहमंत्री सुशील वाडिया, विक्रम सिंह कुशवाह, कॉलेज इकाई के अध्यक्ष मनीष मारू, रवि परमार, निखिल भारद्वाज, पंकज साहू, शिवम राठौर, अंशुल नाहर, रवि भूषण, राहुल चौधरी, जितेंद्र जाट, नीलेश जोशी छात्र-छात्राएं मौजूद थे। प्रभारी प्राचार्य प्रो. पाटिल ने बताया सोमवार को ही भोपाल में हुई एसएफसी की बैठक में बॉयस होस्टल के लिए 18 लाख आैर गर्ल्स होस्टल के लिए 31 लाख रुपए स्वीकृत हुए है। दोनों होस्टलों में जल्द शेष कार्य के बाद विद्यार्थियों का स्थानांतरण किया जाएगा।