व्यास को राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान
उज्जैन | संस्थाअभिनव रंगमंडल की ओर से आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोह के समापन पर इंदौर के रवींद्र व्यास को अभिनव राष्ट्रीय कला समीक्षा सम्मान से सम्मानित किया गया। संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर, समाजसेवी सुरेंद्र सिंह अरोरा आैर संस्था अध्यक्ष शरद शर्मा ने व्यास को शाल-श्रीफल, प्रशस्ति पत्र 11 हजार रुपए सम्मान राशि का चेक भेंटकर सम्मानित किया।