पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्राओं ने सीखी कथक की बारीकियां

छात्राओं ने सीखी कथक की बारीकियां

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | संस्थास्पीक मैके की ओर से आयोजित चार दिनी कथक नृत्य एवं प्रशिक्षण व्याख्यान कार्यक्रम के दूसरे दिन नईदिल्ली की इप्शिता चटर्जी ने सोमवार सुबह 10 बजे माधवनगर स्थित भारती ज्ञानपीठ आैर दोपहर 3.30 बजे विक्रम वाटिका के सामने स्थित आदर्श कन्या आश्रम में कथक की प्रस्तुति दी। उन्होंने छात्राओं को कथक की बारीकियां भी सिखाईं। चेप्टर कोर्डिनेटर पंकज अग्रवाल के अनुसार मंगलवार दोपहर 12 बजे शासकीय कन्या मावि नूतन देसाई नगर आैर दोपहर 3 बजे शासकीय कन्या मावि पानदरीबा में इप्शिता चटर्जी की प्रस्तुतियां होंगी।