पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षाओं की तैयारियों पर मंथन, 21 केंद्र संवेदनशील

परीक्षाओं की तैयारियों पर मंथन, 21 केंद्र संवेदनशील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | मार्चमें होने वाली 10वीं आैर 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर सोमवार दोपहर माध्यमिक शिक्षा मंडल के संभागीय कार्यालय पर अधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें परीक्षाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

मंडल की आंचलिक अधिकारी बेला देवऋषि ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलेक्टर प्रतिनिधि की उपस्थिति में ही संबंधित थाने से प्रश्न पत्रों को निकाला जाए। परीक्षा के एक घंटे से पहले पेपर निकाले जाएं। प्रवेश पत्रों में संशोधन की तारीख 15 फरवरी की है। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। जिले में 21 संवेदनशील केंद्र हैं। बैठक में मंडल की संभागीय अधिकारी ज्योति भास्कर, संयुक्त संचालक शिक्षा एमएस राठौर, उपसंचालक रमा नाहटे, सहायक संचालक रमा नाहटे सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए भी सोमवार शाम डीईओ कार्यालय में एक्सटर्नल के संबंध में आदेश पत्र दिए गए।