आत्महत्या के मामले में सूदखोरी का आरोप
एकसप्ताह पहले देवासरोड पर युवक के फांसी लगाने की वजह कर्जा निकला। मृतक के परिजनों ने माधवनगर पुलिस को एक युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच के बाद मंगलवार को केस दर्ज करेगी।
नागझिरी के विजय देवड़ा उर्फ पप्पू ने 3 फरवरी को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को पप्पू की प|ी मायाबाई ने समाजजनों के साथ थाने पहुंचकर टीआई एमएस परमार को आवेदन दिया। बताया विक्की दुबे पप्पू से 10 हजार के कर्ज के बदले 20 हजार रुपए ले चुका था। बावजूद 10 हजार रुपए बाकी बताते हुए घर आकर अश्लील हरकत करता था। इसी कारण उसके पति ने फांसी लगा ली। वहीं गुजराती बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवलाल बारोड़ ने बताया पप्पू ने विक्की के साथ भागीदारी में दुकान खोली थी। इसमें नुकसान बताकर विक्की ने पप्पू को कर्जदार बनाया था। टीआई परमार ने कहा मामले में जांच पूरी हो गई है। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार करेंगे।
भांजीको बेचने वाले दंपती पकड़ाए
धन्नाखेड़ीकी संतोषबाई उसके पति कैलाश बागरी ने 4 मई 13 को शांतिनगर की नाबालिग भांजी की तेजू पिता मदन से रुपए लेकर शादी करवा दी थी। मामले में 9 मई को पुलिस ने किशोरी को बरामद कर तेजू को अपहरण ज्यादती के आरोप में पकड़ लिया था लेकिन बागरी दंपती फरार हो गए थे। सोमवार को महिला टीआई रेखा वर्मा आरक्षक अन्नपूर्णा ने दंपती को धन्नाखेड़ी से गिरफ्तार कर लिया।