पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिप्रा की सांस्कृतिक परंपरा पर राष्ट्रीय व्याख्यानमाला आज

शिप्रा की सांस्कृतिक परंपरा पर राष्ट्रीय व्याख्यानमाला आज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | विक्रमविवि की प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व अध्ययनशाला में मंगलवार को शिप्रा की सांस्कृतिक परंपरा पर डॉ. व्हीएस वाकणकर राष्ट्रीय व्याख्यानमाला का आयोजन किया जाएगा। विभागाध्यक्ष डॉ. रामकुमार अहिरवार ने बताया विभाग के सेमिनार हॉल में सुबह 11.15 से 12.30 बजे तक व्याख्यानमाला होगी। मुख्य वक्ता कावेरी शोध संस्थान के निदेशक डॉ. श्यामसुंदर निगम होंगे। विशिष्ट अतिथि इतिहासकार एवं पुरातत्वविद डॉ. भगवतीलाल राजपुरोहित होंगे। विषय प्रवर्तन शा.कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के इतिहास विभाग के अध्यक्ष आचार्य डॉ. रवींद्र भारद्वाज करेंगे। अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति डॉ. एमएस हाड़ा करेंगे।