- Hindi News
- बोहरा समाज के धर्मगुरु ने वाअज में शांति का संदेश दिया
बोहरा समाज के धर्मगुरु ने वाअज में शांति का संदेश दिया
उज्जैन| बोहरासमाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना आलीकदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने सोमवार को उदयपुर से वाअज में समाजजनों को शांति भाईचारे का संदेश दिया। उज्जैन की मस्जिदों में वाअज का टीवी पर लाइव प्रसारण किया गया। अंजूमने वजिहि के सचिव मुल्ला हसन भाई नवाब, पीआरओ इस्माईल भाई बड़वाहवाला ने बताया सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक कादरी मस्जिद, नजमी मोहल्ला, इब्राहिमपुरा, हकिमी मोहल्ला आदि मस्जिदों में वाअज सुनने के शहर के हजारों बाेहजराजन उमड़े। बोहरा समाज के दिवंगत धर्मगुरु डॉ. सैयदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन की वर्षगांठ पर यह कार्यक्रम हुआ। वर्तमान धर्मगुरु ने भी अपना जन्मदिन मनाया।