ननि को मिले पांच इंजीनियर
उज्जैन | नगरनिगम में स्थानांतरित किए गए पांच इंजीनियर्स ने सोमवार को आमद दे दी। इनमें सहायक यंत्री पवन सिंघल, प्रेम पचोर, बृजेश गुप्ता और उपयंत्री बीके कैथवास, सीएल हकवाड़िया हैं। इनका राज्य शासन ने उज्जैन ननि में तबादला किया था। उज्जैन स्थानांतरित तीन उपयंत्रियों ने तबादले पर स्थगन ले लिया है।