रामकथा में शिव-पार्वती विवाह उत्सव
उज्जैन | श्रीइच्छामन रामायण भक्त मंडल द्वारा अंकपात मार्ग स्थित मीणा काम्पलेक्स में संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन पं. सतपाल शास्त्री ने कहा जब तक श्रद्धा और विश्वास का संयोग नहीं होता तब तक रामकथा प्रकट नहीं हो सकती। अंत में शिव-पार्वती का विवाह उत्सव मनाया गया।