पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जॉब के लिए 150 विद्यार्थियों का चयन

जॉब के लिए 150 विद्यार्थियों का चयन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | शासकीयमाधव साइंस कॉलेज में सोमवार से दो दिनी कॅरियर मार्गदर्शन मेला कैम्पस साक्षात्कार से चयन की शुरुआत हुई। इसमें प्रदेश की 12 कंपनियों ने सहभागिता करते हुए 150 से अधिक विद्यार्थियों को स्क्रीनिंग टेस्ट जॉब के लिए चुना। 800 से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। मंगलवार को भी यह मेला लगेगा।

उद्घाटन अवसर पर अतिथि समाजसेवी उद्योगपति राजेश अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि मनोज अग्निहोत्री, उप संचालक रोजगार थे। अध्यक्षता संस्था प्राचार्य डॉ. उषा श्रीवास्तव ने की। स्वागत भाषण प्रो. बीएल अाच्छा ने दिया। मेले की रूपरेखा प्रो. एचएस द्विवेदी ने प्रस्तुत की। इस अवसर पर प्रो. एके श्रीवास्तव, प्रो. आईके मंगल, प्रो. अजय चतुर्वेदी, डॉ. नीलम कपिल, डॉ. उल्का यादव, डॉ. शोभा शौचे, डॉ. आरएल भांभरा, डॉ.ब्रजेश पारे, डॉ. दीपेंद्र रघुवंशी, डॉ. आरएस राठौर, डॉ. सेहला इसहाक, डॉ. मणिकांत, डॉ. मंजुला जैन, डॉ. शुभांगी वैद्य विभिन्न कंपनियों के अधिकारी मौजूद थे। संचालन डॉ. राजकुमार नीमा ने किया। आभार डॉ. अर्पण भारद्वाज ने माना।

गाइडेंस एंड काउंसिलिंग कार्यशाला का शुभारंभ

उज्जैन| शासकीयशिक्षा महाविद्यालय में पांच दिवसीय गाइडेंस एंड काउंसिलिंग कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। अतिथि एमएस राठौर संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग उज्जैन हरिओम त्रिपाठी प्राचार्य डाइट थे। अध्यक्षता डॉ. अरुण प्रकाश पांडेय प्राचार्य शासकीय शिक्षा महाविद्यालय थे। अतिथि परिचय स्वागत भाषण डॉ. एपी पांडेय ने दिया। तीन माह के अमेरिका प्रवास के दौरान वहां की व्यवस्था का अध्ययन कर लौटी डॉ. मनीषा ठाकुर ने कार्ययोजना अंतर्गत प्रथम स्कूल इम्प्रूवमेंट सर्वे प्रशिक्षणार्थियों, शिक्षकों प्रशासकों से हिंदी अनुवाद करके भरवाया। शैफाली चतुर्वेदी, आनंद शर्मा, अमित गोयल, डॉ. राजेश साकोरीकर आदि उपस्थित थे। संचालन जेपी आर्य ने किया।