प्रतिभाशाली विद्यार्थी पुरस्कृत
उज्जैन | नालंदाअकादमी स्कूल में कक्षा एक से दसवीं तक के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एलआईसी माधवनगर के शाखा प्रबंधक टीसी सूर्यवंशी ने पुरस्कृत किया। अतिथि वार्ड 42 की पार्षद रजनी कोटवानी थीं। स्वात स्कूल के प्रशासक शैलेंद्र शक्तावत ने किया। संचालन व्याख्याता राहुल शुक्ला ने किया। आभार प्राचार्य दिशा सामक ने माना।