परशुराम कथा के लिए बैठक
उज्जैन | भगवानपरशुराम कथा का आयोजन अभा ब्राह्मण समाज द्वारा 19 से 23 फरवरी तक महाकाल प्रवचन हॉल में किया जाएगा। अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी श्री परशुराम कथा के संयोजक पं. कमलेश पंचोली ने बताया कथा के संदर्भ में ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों की बैठक संस्था कार्यालय मोदी की गली में हुई। बैठक में समाजजनों ने सुझाव दिए। इस अवसर पर जियालाल शर्मा, नारायण उपाध्याय, पं. श्यामनारायण व्यास, कमलाशंकर त्रिवेदी, धनेश्वरी जोशी आदि मौजूद थे।
ध्वजयात्रा, चल समारोह
हनुमानभक्त मंडल मंगलनगर ने सोमवार को मोहननगर चौराहे से चैतन्य खेड़ापति हनुमान मंदिर तक ध्वज यात्रा चल समारोह निकाला। इसमें मंत्री पारस जैन, केसरसिंह पटेल, सोनू गेहलोत, जगदीश पांचाल शामिल हुए।