- Hindi News
- पेयजल व्यवस्था करने वालों की पंचायत चुनाव में तैनाती
पेयजल व्यवस्था करने वालों की पंचायत चुनाव में तैनाती
उज्जैन | पंचायतचुनाव के चलते पीएचई जलप्रदाय व्यवस्था के 72 लोगों की चुनाव में ड्यूटी लगाने से 21-22 फरवरी को जलप्रदाय प्रभावित होने की आशंका है। चुनाव ड्यूटी में उप यंत्रियों, टंकी प्रभारियों, इंटेकवेल प्रभारियों निचले स्टाफ को भी तैनात किया है। एक साथ 72 कर्मी तैनात होने से जलप्रदाय के लिए पीएचई के पास स्टाफ की कमी हो गई है। इस स्थिति को देखते निगमायुक्त अविनाश लवानिया ने चुनाव अधिकारी को पत्र देकर कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से मुक्त करने का आग्रह किया है। जिनकी ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें 14 को ट्रेनिंग लेना होगी और 21 22 को चुनाव का कार्य करना होगा। इससे वे शहर की जलप्रदाय व्यवस्था काम नहीं कर पाएंगे।