पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिल्म लॉयन की शूटिंग से फ्रीगंज ब्रिज पर भारी जाम

फिल्म लॉयन की शूटिंग से फ्रीगंज ब्रिज पर भारी जाम

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शूटिंग में शामिल कलाकार और टीम के सदस्य।

गार्थ डेविस और देव पटेल

फिल्म लॉयन कलकत्ता के सारू के जीवन पर लांग वे होम की सच्ची घटना पर आधारित है। निर्माता प्रवेश साहनी ने बताया फिल्म को गार्थ डेविस (टॉप ऑफ लेक फेम) निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में स्लमडॉग मिलेनियर के अभिनेता देव पटेल आैर हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमेन के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, प्रियंका बोस, तनिष्ठा चटर्जी, दीप्ति नवल अलग-अलग किरदार में हैं। सारू के बचपन का किरदार मुंबई के बाल कलाकार सन्नी निभा रहे हैं। सोमवार को देव सन्नी के कई दृश्यों का फिल्मांकन हुआ। उज्जैन के भी 200 से अधिक कलाकारों आम लोगों को एक्स्ट्रा के रूप में शूटिंग का हिस्सा बनाया गया। निकोल ऑस्ट्रेलिया में होने वाली शूटिंग में हिस्सा लेंगी।

मप्रमें 15 दिन का शूटिंग प्लॉन: प्रोडक्शनसुपरवाइजर संजय कुमार ने बताया मप्र के अलग-अलग शहरों में 15 दिन की शूटिंग शुरू हुई है। रविवार को देवास के बाद उज्जैन में शूटिंग हुई है। मंगलवार को ओंकारेश्वर के बाद शेष दिनों में खंड़वा, बुरहानपुर, पाताल पानी आदि स्थानों पर शूटिंग होगी। जुलाई में शूटिंग के बाद 2016 में फिल्म रिलीज होगी।

शूटिंग के दौरान फ्रीगंज ओव्हर ब्रिज पर दिनभर जाम की स्थिति रही।

सिटी रिपोर्टर | उज्जैन

सोमवारको फिल्म लॉयन की शूटिंग ने शहरवासियों में हलचल मचा दी। अभिनेता देव पटेल (स्लमडाग मिलेनियर फेम) सहित 200 से अधिक कलाकारों टेक्निशियन की टीम यहां पहुंची तो उन्हें देखने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। जिससे शहर की सड़कों पर ट्रॉफिक अनियंत्रित हो गया। लोगों के शूटिंग देखने के कारण फ्रीगंज ब्रिज पर दिनभर जाम लगा रहा। यातायात आैर पुलिस का अमला ट्रैफिक को दुरुस्त कराने में नाकाम रहा। इससे चामुंडा चौराहा, आगर रोड, इंदौर गेट, हरिफाटक ब्रिज, नीलगंगा, गधा पुलिया, नईसड़क, टॉवर, मक्सी रोड जीरो पाइंट सहित आधे शहर में जाम के हालात बने रहे। जाम ने यातायात पुलिस के ट्रैफिक मैनेजमेंट की हकीकत भी सामने रख दी। चालकों को 1 से 1.30 घंटे तक जाम में फंसे रहने पर मजबूर होना पड़ा।

^शूटिंगके बारे में हमें पूर्व जानकारी थी। यातायात के मद्देनजर पर्याप्त बल भी तैनात किया था लेकिन ओवरब्रिज पर लोगों के जमा होने आैर ब्रिज वाले मार्ग का अन्य विकल्प नहीं होने के कारण जाम की स्थितियां बनी। ट्रैफिक पुलिस जवानों की मदद से जाम को समाप्त करवाकर यातायात सुचारू किया गया। विजयडेविड, एएसपी ट्रैफिक