- Hindi News
- मुख्यमंत्री चौहान की यात्रा अब 14 15 फरवरी को संभावित
मुख्यमंत्री चौहान की यात्रा अब 14-15 फरवरी को संभावित
उज्जैन | मुख्यमंत्रीशिवराजसिंह चौहान की 11-12 फरवरी की यात्रा स्थगित होकर अब 14-15 फरवरी को होने की संभावना है। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय से इस संबंध में अभी कोई अधिकृत सूचना नहीं दी गई है लेकिन प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री अब 14-15 फरवरी को सकते हैं। कलेक्टर कवींद्र कियावत ने 11-12 फरवरी का भ्रमण कार्यक्रम बना कर मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा है। इस कार्यक्रम को अभी तो निरस्त किया गया है और ही मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है।