पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 लाख की ठगी में दो पर केस

10 लाख की ठगी में दो पर केस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीकी अवैल इंपेक्ट मर्चेंटाइन कंपनी का रुक्मणी मोटर्स के पीछे ऑफिस है। उनके टेलीकाम कंपनी में नौकरी के एड देखकर प्रदेश के 40 युवकों ने नवंबर में आवेदन दिया था। इस पर स्थानीय अधिकारी होशंगाबाद के गजेंद्र नायर अलीगढ़ के आकाश चौहान ने उनसे फार्म के 350 रुपए और मैनेजर बनाने के आठ हजार रुपए ले लिए लेकिन ज्वाइन करने पर कास्मेटिक सामान बिकवाया। बाद में दिल्ली में ट्रेनिंग के नाम पर फिर 75 हजार रुपए तक लिए। बावजूद ट्रेनिंग पर नहीं भेजा और सेलिंग का कमिशन, वेतन तक नहीं दिया। मामले में 20 जनवरी को नागझिरी निवासी प्रवीण जैन सहित चार लोगों ने नरवर थाने में शिकायत की थी। मामले में सोमवार को एसपी के आदेश पर टीआई आरके सिंह ने कंपनी अधिकारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

युवकने फांसी लगाई

उज्जैन| कोतवालीथाना क्षेत्र स्थित बम्मनवाड़ा निवासी सुरेश पिता शंकरलाल (48) ने सोमवार दोपहर अज्ञात कारणों से पंखे से लटककर फांसी लगा ली। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजन को साैंप जांच शुरू कर दी है।