पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंदौर में 3 और मौतें, अब भी सरकार भगवान भरोसे

इंदौर में 3 और मौतें, अब भी सरकार भगवान भरोसे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वाइनफ्लू के 3 और संदिग्ध मरीजों की गुरुवार को एमवायएच में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक शहर में 43 संदिग्ध मरीज दम तोड़ चुके हैं। इधर इस बीमारी से निपटने के इंतजाम को लेकर इंदौर हाई कोर्ट में दायर जनहित याचिका पर जवाब देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अफसर खाली हाथ पहुंच गए। मौखिक जवाब दिया- यह प्राकृतिक आपदा है... तापमान बढ़ेगा तो खत्म हो जाएगी निगम की तरफ से कहा गया कचरे से इस बीमारी का कोई संबंध नहीं। दलील सुनते ही कोर्ट सख्त हुई। कहा- दोपहर 2.30 तक शपथ-पत्र पर जवाब चाहिए कि सरकार इस बीमारी की रोकथाम के लिए क्या कर रही है। ढाई बजे पेश जवाब में कहा गया कि इंदौर में सेंपल जांच के लिए लेबोरेटरी स्थापित नहीं की जा सकती। ग्वालियर और जबलपुर में जो लैब है वह रक्षा मंत्रालय के द्वारा संचालित की जा रही है। केंद्र सरकार अलग लैब बनाने की पहल करती है तो राज्य सरकार मदद कर सकती है। इस पर गुरुवार शाम तक कोर्ट ने कोई निर्देश जारी नहीं किए थे। नगर निगम की तरफ से कहा गया कि हाई कोर्ट आदेश कर दे तो आज से ही कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर देते हैं। एडवोकेट अजय मिश्रा ने यह जनहित याचिका दायर की है। एडवोकेट अजय बागड़िया, गजेंद्रसिंह ने पैरवी की। शेष|पेज 9

उज्जैनमें अब तक चार मरीजों की मौत

बीते 11 िदनों में उज्जैन में दो महिलाओं सहित 4 मरीजों की मौत हो गई है। इसके अलावा जिले में 13 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक मरीज उज्जैन के नानाखेड़ा क्षेत्र, दूसरा लक्ष्मीनगर, तीसरा बड़नगर चौथा मरीज खाचरौद निवासी था।

कालापीपलमें बिजलीकर्मी की मौत

कालापीपल.गुरुवारको कालापीपल के एक मरीज की स्वाइन फ्लू से मौत का मामला सामने आया है। इंदौर से मिली सूचना के बाद सीएमएचओ कालापीपल पहुंचीं और मृतक के परिजनों की जांच की। मस्जिद मोहल्ला निवासी लाइनमैन के पद पर कार्यरत 55 वर्षीय मरीज की बुधवार रात एमवाय अस्पताल में मौत हो गई। मरीज को दोपहर में एमवाय अस्पताल में दाखिल किया गया था। मरीज को 15 दिन से बुखार की शिकायत थी। निजी सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद परिजन उन्हें शुजालपुर ले गए। यहां से उसे बुधवार को इंदौर रैफर कर दिया। दोपहर को एमवाय अस्पताल में उन्हें स्वाइन फ्लू वार्ड में भर्ती किया। इलाज के दौरान देर रात मरीज की मौत हो गई। मृतक को स्वाइन फ्लू की पुष्टि सीएमएचओ डॉ. गवली ने एमवाय अस्पताल इंदौर के प्रभारी से फोन पर चर्चा करने के बाद की।

बच्चे भी मास्क पहन ऐहतियात बरत रहे हैं।

भोपाल में भी चार मौतें, मंत्री और सचिव को सीएम की हिदायत

भोपालमें भी गुरुवार को स्वाइन फ्लू से चार और मौतें हो गई। इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रवीर कृष्ण को मीडिया में संयमित बयान देने की हिदायत दी।

दो पलंग रखे और बना दिया स्वाइन फ्लू वार्ड

धार : जिलाअस्पताल में आइसोलेशन वार्ड तो बनाया है, लेकिन इसमें सिर्फ दो ही पलंग हैं। बुधवार को दो मरीज आने पर अव्यवस्था दिखी। एक को पलंग पर दूसरे को पुरुष मेडिकल वार्ड में भर्ती करना पड़ा। गुरुवार को निजी अस्पताल से कड़ोदकला की एक महिला को जिला अस्पताल लाया गया। यहां आइसोलेशन वार्ड में कुछ समय रखकर इंदौर रैफर कर दिया।

रतलाम: आइसोलेशनवार्ड के एक कमरे में दो पलंग लगाकर स्वाइन फ्लू वार्ड बना दिया है। अभी तक कोई भी मरीज यहां एक दिन से ज्यादा नहीं रुका है। वार्ड में वेंटीलेटर नहीं है।

मंदसौर: जिलाअस्पताल में स्वाइन फ्लू वार्ड है किंतु वहां दो साल में सिर्फ एक संदिग्ध रोगी को कुछ घंटों के लिए भर्ती किया। जिला अस्पताल में जांच की व्यवस्था नहीं है। स्वाइन फ्लू से संबंधित लक्षण दिखने पर रोगी को इंदौर या उदयपुर भेज दिया जाता है।