पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हादसों में चार लोग घायल

हादसों में चार लोग घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हादसों में चार लोग घायल

उज्जैन | वाहनोंसे अलग-अलग जगह हुए हादसों में बुधवार को चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोषी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंछामन गणेश कॉलोनी निवासी ऑटो चालक लोकेश वर्मा को सुबह फ्रीगंज में एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। वहीं ऋषिनगर की चारु चिचौरा को एक्टिवा से जाते समय दशहरा मैदान पर बाइक चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों के घायल होने पर माधवनगर पुलिस ने कायमी की है। इधर चिमनगंज पुलिस ने बताया शास्त्रीनगर के गोपाल मेहतवाल को सुरासा के पास कार चालक ने टक्कर मार दी। देवासगेट पुलिस ने 10 फरवरी को हादसे में घायल गुलाबसिंह की रिपोर्ट पर एक ऑटो चालक पर केस दर्ज किया है।

ट्रेनयात्री का बैग चोरी: राजस्थानस्थित बारां निवासी शशांक पिता श्रीहरि काले भिंड इंदौर सिटी से बुधवार को सफर कर रहे थे। सुबह ट्रेन से उनका बैग चोरी हो गया। बैग में एक हजार रुपए अावश्यक दस्तावेज थे। मामले में जीआरपी ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।