पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित नहीं, आज से होने वाली एलएलबी की परीक्षाएं स्थगित

पुनर्मूल्यांकन का परिणाम घोषित नहीं, आज से होने वाली एलएलबी की परीक्षाएं स्थगित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय परिक्षेत्र में शुक्रवार से होने वाली एलएलबी पाठ्यक्रम की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित नहीं होने के कारण परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा है। परीक्षा विभाग की उपकुलसचिव डॉ. रचना ठाकुर की ओर से गुरुवार को परीक्षाएं स्थगित करने की संशोधित अधिसूचना जारी हुई। अधिसूचना के अनुसार 13 फरवरी से होने वाली एलएलबी पाठ्यक्रम की प्रथम, तृतीय, पंचम आैर षष्ठम सेमेस्टर (पूर्ण परीक्षा) की परीक्षाओं को स्थगित किया गया।
अधिसूचना में अपरिहार्य कारणों को परीक्षाएं स्थगित करने का कारण बताया गया है, जबकि परीक्षाएं स्थगित होने की मूल वजह एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित नहीं होना है। इसलिए परीक्षाओं को आगे बढ़ाया गया है।

सभी केंद्राध्यक्षों को प्रश्नपत्रों के सीलबंद लिफाफे नहीं खोलने के आदेश दिए गए हैं। विवि सूत्रों की मानें तो बुधवार शाम तक गोपनीय विभाग में ही मूल्यांकनकर्ता कॉपियां जांचते रहे।

तीन दिन में दो बार परीक्षाएं स्थगित : विश्व विद्यालय की परीक्षाओं को लेकर अप्रबंधन एक बार फिर सामने आया है, जिसका खामियाजा अब विद्यार्थियों को परेशान होकर भुगतना पड़ रहा है। समय पर पुनर्मूल्यांकन के रिजल्ट नहीं देने के कारण यह स्थितियां बनी, जिसके कारण एलएलबी पाठ्यक्रम में इसके पहले भी 11 फरवरी से परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ाकर 13 फरवरी की गई थी। तीन दिनों में अब दोबारा परीक्षाएं स्थगित करने के आदेश दिए हैं।
विश्वविद्यालय ने गुरुवार शाम अधिसूचना जारी की, जिसकी सूचना अब विद्यार्थियों को परीक्षा से ठीक पहले शुक्रवार को ही मिल सकेगी, जिसके कारण विद्यार्थियों को परेशान होना पड़ेगा। परीक्षा के लिए संशोधित कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।