- Hindi News
- परिवहन शुल्क कम करने के लिए आरटीओ काे ज्ञापन
परिवहन शुल्क कम करने के लिए आरटीओ काे ज्ञापन
उज्जैन। पेट्रोलऔर डीजल के भाव पिछले 9 माह में 10 रुपए से भी अधिक कम हुए हैं लेकिन बस, ट्रक एवं परिवहन के अन्य साधनों के शुल्क में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। कीमतें कम होने से बस ट्रक संचालकों एवं बड़े व्यवसायियों को लाभ हो रहा है लेकिन आम जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा। परिवहन शुल्क कम करने के लिए स्वर्णिम भारत मंच द्वारा गुरुवार को आरटीओ शैलेंद्र निगम को ज्ञापन सौंपा है। संयोजक दिनेश श्रीवास्तव ने बताया परिवहन आयुक्त के नाम परिवहन शुल्क कम करने के लिए ज्ञापन सौंपा है। आरटीओ ने बताया 16 फरवरी को होने वाली बैठक में ऑटो, मैजिक एवं लोक परिवहन के अन्य साधनों का किराया कम करने के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।