शिवराज की मनोकामना पूरी, कल नगर भोज
दोपहर1.25 पुलिस लाइन हेलीपेड, 2 बजे महाकाल, 2.50 बजे महाकाल ब्रिज, 2.55 बजे इन्टरप्रिटेशन सेंटर, 3.35 बजे गढ़कालिका, 3.50 बजे पीर मत्स्येंद्रनाथ, शाम 4.05 बजे भर्तृहरि गुफा, 4.30 बजे विष्णु चतुष्टिका, 4.40 बजे विष्णु सागर, 5 बजे सांदीपनि आश्रम, 5.15 बजे मंगलनाथ, 5.34 सिद्धवट, 5.50 बजे कालभैरव, 6.20 बजे विवेकानंद में पार्क उद्घाटन, 6.45 बजे तीन बत्ती पर संत बालिनाथ प्रतिमा भूमिपूजन, 7 बजे टॉवर चौक शहीद पार्क का अवलोकन, 7.45 बजे सर्किट हाउस से इंदौर रवाना।
यातायातव्यवस्था: देवासरोडपर सीएम के आने जाने के वक्त अधिकतम 15 मिनट पहले यातायात रोका जाएगा। वाहन चालक डायवर्ट मार्ग से आ-जा सकेंगे। अन्य स्थानों पर भी सीएम के आने-जाने के वक्त अधिकतम 15 मिनट पहले से यातायात रोका जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर सीएम के आने पर उस तरफ सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। नागरिक सीएम के कार्यक्रम के अनुसार संबंधित मार्ग पर वाहन ले जाएं।
कांग्रेस ने कहा: समस्याएं देखें सीएम
ननिमें नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा सीएम जन समस्याएं भी देंखे। नागरिक सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ट्रिपल एसएम आईडी, बीपीएल राशन कार्ड, मजदूर डायरी, अवैध कॉलोनी जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। कांग्रेस नेता भरत पोरवाल ने सीएम की पंचक्रोशी मार्ग भ्रमण यात्रा निरस्त करने पर आपत्ति ली है। उनका कहना है सड़क की हालत खराब है।
प्रेमछायाके लिए सीएम से मिलेंगे: सिंहस्थयोजना में प्रस्तावित चामुंडा से प्रेमछाया होकर नई सड़क नए मार्ग के लिए रहवासी सीएम से मिलेंगे। नागरिकों के अनुसार ननि द्वारा मुआवजा देने और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी काम शुरू नहीं हो रहा। गुमानदेव हनुमान मंदिर चौराहे पर मां शिप्रा नर्मदा जोड़ो धार्मिक न्यास अन्य संस्थाओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
सीएम से कहेंगे शिप्रा पर ओखलेश्वर ब्रिज का निर्माण करवाओ
भाजपा जीवाजीगंज मंडल के अध्यक्ष मनोहर गेहलोत ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मांगों को लेकर गढकालिका क्षेत्र में ज्ञापन सौंपा जाएगा। 1980 से इस ब्रिज की मांग की जा रही है, इसके लिए सर्वे आदि कार्य हो चुके हैं लेकिन अब तक शासन से इसकी स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सिंहस्थ 2016 के मद्देनजर उक्त ब्रिज को बनाया जाता है तो श्रद्धालुओं को कालभैरव मंदिर पहुंचने में आसानी होगी। यह ब्रिज पुराने शहर को भैरवगढ़ क्षेत्र से जोड़ेगा। लोग सीधे गढ़कालिका क्षेत्र में सकेंगे। वर्तमान में लोगों को भैरवगढ़ ब्रिज से होकर आना-जाना पड़ता है।