- Hindi News
- खेड़ाखजूरिया महिदपुर | एसपीएम.एस. वर्मा, एएसपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन
खेड़ाखजूरिया/ महिदपुर | एसपीएम.एस. वर्मा, एएसपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन
खेड़ाखजूरिया/ महिदपुर | एसपीएम.एस. वर्मा, एएसपी पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन एसडीओपी आर.के. राय, टीआई एस.आर. बगबैया के मार्गदर्शन में घौंसला चौपाटी पर वाहनों की जांच का अभियान चलाया गया। इसमें उज्जैन से रहे एक बाइक पर तीन सवारों को रोका, जिन्होंने अपने नाम शशिकांत उर्फ बंटी पटेल निवासी सुखलिया (देवास), पंकज खरचे निवासी बरलाई शिप्रा (इंदौर), भोला कुमावत पुवाड़लादाई शिप्रा से पूछताछ की तो बाइक के कागज नहीं बता पाए। शंका होने पर जब पड़ताल की तो तीनों ने बाइक सांवेर से चुराना कबूला। वहीं भोला के पास से एक पिस्टल भी जब्त हुई। कार्रवाई में एसआई एस.के. चौहान, एएसआई के.आर. पाल, प्रधान आरक्षक दिनेश डोडियार, विक्रमसिंह, आरक्षक लवकेश, विजय, संग्रामसिंह, महिपालसिंह, केरसिंह, मोहनदास का सहयोग रहा।
सांवेर से चुराई बाइक पिस्टल के साथ तीन आरोपी पकड़ाए