- Hindi News
- प्रदेश में ऐसे ढेरों मामले सामने रहे हैं, जिनके मुताबिक लोगों ने 181 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई लेकि
प्रदेश में ऐसे ढेरों मामले सामने रहे हैं, जिनके मुताबिक लोगों ने 181 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई लेकिन काम हुआ नहीं।
रतलाम | नहीं बनी पात्रता पर्ची
टाटानगरके अनिल सोलंकी ने राशनकार्ड की पात्रता पर्ची नहीं बनाने की शिकायत की। महिला एक्जिक्यूटिव ने कहा- हम बात करते हैं, आप दो दिन बाद खाद्य विभाग पहुंच जाना। अनिल खाद्य विभाग पहुंचे तो कर्मचारियों ने कहा नगर निगम जाओ, पर्ची मिल जाएगी। निगम में बताया पर्ची खाद्य विभाग में मिलेगी। सीएम ऑलाइन पर दोबारा शिकायत की तो कहा गया- प्रतीक्षा करो, पात्रता पर्ची जल्द बन जाएगी।
रतलाम| लोन मिला ही नहीं
त्रिपोलियागेट निवासी प्रमोद कसेरा ने बर्तन कारोबार के लिए आवेदन किया। विभाग ने चार लाख के लोन का प्रस्ताव बैंक को भेजा। लोन नहीं देने पर कसेरा ने सीएम ऑनलाइन पर शिकायत की। दो दिन बाद कॉल आई ‘उद्योग विभाग जाकर मिल लो।’ पहुंचे तो उनसे नया फाॅर्म भरवा दिया। लोन अब तक नहीं मिला है।
उज्जैन| भ्रष्टाचार पर कार्रवाई नहीं
उज्जैन|सेवानिवृत्तरेलकर्मी आरके दीक्षित हेल्पलाइन का नाम आते ही भड़क जाते हैं। वजह दो बार शिकायत के बाद समस्या का हल नहीं होना है। उन्होंने वेदनगर में हुए सीमेंट-कांक्रीट के संबंध में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी ली। भौतिक सत्यापन किया तो भारी गड़बड़ी मिली। पहले नगर निगम फिर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत की लेकिन कुछ नहीं हुआ।
खंडवा| तीन शिकायतें, तीनों पेंडिंग
मुस्कानचंदानी ने खंडवा के दाहिरसेन वार्ड में मोबइल टॉवर हटाने की शिकायत (क्र.184155) की थी। इन्द्रजीत साहू ने बस स्टैंड पर जानलेवा गड्ढे की समस्या (क्र. 532016) बताई। पंधाना की जीवनबाई की मौत 5 माह पहले हुई थी। बीमा योजना की दूसरी किस्त नहीं मिलने पर शिकायत की गई। उन्हें दोबारा कॉल नहीं करने की हिदायत भी दी जा चुकी है। तीनों समस्याएं जस की तस हैं।
दमोह| पांचवीं बार में निराकरण
दमोह।जिलाअस्पताल परिसर में बॉयो मेडिकल वेस्ट अन्य कचरा खुले में जलाया जा रहा है। इससे फ्रेंड्स कॉलोनी के लोग खासे परेशान थे। कॉलोनी के सुनील नांबयार ने अक्टूबर में 181 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। 10-12 अन्य लोगों ने भी शिकायत की। बावजूद समस्या हल नहीं हुई। नांबयार लगे रहे और पांच बार 181 पर शिकायत की तब कहीं जाकर समस्या हल हुई।
दमोह| नहीं हटाया गया कब्जा
लुकमानचौराहा निवासी योगेंद्र यादव के खेत पर बने मकान को कुछ लोगों ने जेसीबी से ढहा दिया था। कुछ हिस्से पर कब्जा भी कर लिया। शिकायत उन्होंने पुलिस, तहसीलदार, एसडीएम कलेक्टर से की। निराकरण नहीं हुआ तो 181 पर समस्या बताई। तीन बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन निराकरण नहीं हुआ।
काम नहीं हुआ