- Hindi News
- गेहूं सस्ता बिकने लगा विदेशी मांग का अभाव
गेहूं सस्ता बिकने लगा विदेशी मांग का अभाव
िबजनेस िरपोर्टर|उज्जैन. विदेशीमांग निकली तो गेहूं के भाव में 100 रुपए की तेजी आएगी। इन दिनों विदेशों में गेहूं की मांग का अभाव बना हुआ है। संभाग की अिधकतर कृिष मंिडयों में नए गेहूं की आवक शुरू होने लगी है। नया गेहूं 1732 रुपए बिका। इस साल गेहूं के ऑफ सीजन में विदेशी मांग नहीं आने से व्यापार जीरो होने लगा है। घटे भावोें पर भी खरीदार तैयार नहीं है। अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में मंदी के टोन से देश का गेहूं महंगा पड़ रहा है। व्यापािरक सूत्रों के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में भाव ओपन नहीं होने से व्यापार अटक रहा है। मार्च माह में विदेशी सौदे गेहूं के भारी मात्रा में किए जाना है। घटे भाव पर डिमांड निकली तो गेहूं के भाव में सस्ते का दौर जाएगा। सरकारी समर्थन दाम में बोनस भाव मिलने की उम्मीद कम ही बताई गई है।
ट्रेडर्सकी रुिच नहीं : एफसीआईके ई-ऑक्शन में ट्रेडर्स की रूिच नहीं होने से उज्जैन क्षेत्र के व्यापािरयों ने इस प्रकार की खरीदी से दूरी बना ली। ग्वािलयर वालों ने श्योपुर का पुराना 1500 रुपए भाव वाला गेहूं 1520 रुपए में खरीदा 2 हफ्ते पूर्व खरीदा गया गेहूं व्यापािरयों का कम भाव में भी नहीं बिक रहा।
सोयाबीनकी आवक कमजोर : सोयाबीनके भाव में वृिद्ध नहीं होने से किसानी आवक कमजोर चलने लगी है। ग्रेडिंग सोयाबीन के खरीदार भी कम हो गए। प्लांटों को गाड़ी लोड करने वाले नुकसान से बचने के िलए गीला, दाल, सोयाबीन िमट्टी निर्धािरत मात्रा से अिधक की मििक्संग करने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार क्लैम कंडीशन वाले व्यापार में सोयाबीन को िमक्स कर ही भेजना पड़ता है। सोयाबीन में इस साल लाभ वाले कम और नुकसान वाले अिधक हो गए। ग्रेडिंग वाला सोयाबीन 3370 रुपए बिका।
उज्जैन|गेहूंलोकवन 1600 से 1732 नया, लोकवन पुराना 1575 से 1750, मिल 1460 से 1520, मालवराज 1520 से 1632, सोयाबीन 3170 से 3370, चना देशी 2601, चना डालर 4000 से 5426, मक्का 1130 रुपए। आलू 250 से 360 रुपए। प्याज 200 से 600 रुपए। लहसुन 1000 से 4801 रुपए। लोहाबाजार : टेस्टेडसरिया 4150 रुपए क्विंटल। खलीके भाव : उज्जैनखली 1020 से 1070, कपास्या 1800 से 1850, खली खामगांव 1720 से 1770 रुपए। उज्जैनमावा 168रुपए प्रति किलो। शाजापुर|सोयाबीन3179 से 3201 रुपए। आवक 1150 बोरी रही। गेहूं 1466 से 1493, चना डालर 4410, रायड़ा 2855 रुपए। तराना|सोयाबीन3180 से 3240 रुपए। आवक 650 बोरी रही। चना डालर 4651 से 4700, गेहूं 1440 से 1540 रुपए। महिदपुर|सोयाबीन3240से 3300 रुपए। आवक 3300 बोरी रही। गेहूं 1459 से 1551 रुपए। खाचरौद|सोयाबीन3200 से 3260 रुपए। आवक 250 बोरी रही। आगर|सोयाबीन2950 से 3240 रुपए। आवक 1100 बोरी रही। गेहूं 1440 से 1527, ज्वार 1400, मक्का 1150 से 1235, चना कांटा 2641, चना विशाल 2705 से 2901, चना डालर 3850 रुपए के भाव रहे।