चांडाल योग निवारण हेतु हिंदू-मुस्लिम दिव्यांगों ने किया जप
उज्जैन | सिंहस्थ में चांडाल योग टालने की कामना से गुरुवार को सामाजिक न्याय परिसर में दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक हिंदू-मुस्लिम दिव्यांगों ने ओम नम: शिवाय का जप किया। दीपक राजवानी ने बताया 50 से अधिक हिंदू दिव्यांगों के साथ जप में नगारची बाखल के आशिक व मिल्कीपुरा के रहने वाले अशरफ ने भी जप किया।