गायक अन्नू मलिक ने किए महाकाल दर्शन
उज्जैन | गायक अन्नू मलिक ने गुरुवार की शाम महाकाल दर्शन किए। जानकारी के मुताबिक वे एक कार्यक्रम में शामिल होने मुंबई से इंदौर आए थे। देर शाम 7.30 बजे बाद मलिक कार से उज्जैन आए और महाकाल मंदिर पहुंचे। पुजारी कैलाश गुरु शनिमंदिर वाले ने बताया संध्या आरती के बाद अन्नू मलिक ने गर्भगृह में महाकाल की पूजा-अर्चना की। दर्शन के बाद वे वापस इंदौर के लिए रवाना हुए।