महामंडलेश्वर शांतिस्वरूपानंदजी का 34वां संन्यास पर्व कल
उज्जैन | महामंडलेश्वर स्वामी शांति स्वरूपानंद गिरि का 34वां संन्यास जयंती पर्व 13 फरवरी बसंत पंचमी को चारधाम मंदिर के प्रवचन हॉल में मनाया जाएगा।
मुख्य अतिथि केन्द्रीय सिंहस्थ समिति अध्यक्ष माखनसिंह चौहान, विशेष अतिथि विधायक डॉ. मोहन यादव होंगे। अध्यक्षता मुरलीधर कृपा हॉस्पिटल मक्सी के चेयरमैन महावीर प्रसाद मानसिंगा करेंगे। यह जानकारी देते हुए आश्रम के मीडिया प्रमुख राजेश करे ने बताया महामंडलेश्वर स्वामीजी ने इलाहाबाद कुंभ के दौरान 1982 में महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरि से दीक्षा ली थी। सिंहस्थ 1992 में स्वामीजी ने चारधाम मंदिर की नींव रखी, जो आज प्रदेश में आस्था का केंद्र बन चुका है। अखंड आश्रम ट्रस्ट ने धर्मालुजनों से शनिवार को आयोजित दीक्षा उत्सव में भाग लेने का अनुरोध किया है।