आज दद्दाजी के कैंप का आशुतोष राणा करेंगे अवलोकन
उज्जैन | जबलपुर के संत दद्दाजी के सिंहस्थ कैंप का शुक्रवार सुबह फिल्म कलाकार व दद्दाजी के शिष्य आशुतोष राणा अवलोकन करेंगे। कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ के अनुसार दद्दाजी की सिंहस्थ टीम शहर पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह नए बायपास रोड के पास कैंप स्थल का टीम अवलोकन करेगी। राणा भी मौजूद रहेंगे। टीम यहां रहकर कैंप की तैयारी करेगी।