भक्ति में झूमे समाजजन, आज वरघोड़ा
उपासकअभिषेक सेठिया की मास क्षमण (31 उपवास) की कठोर तपस्या पूर्ण होने पर रविवार शाम देवास रोड स्थित शर्मा परिसर में भक्ति संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें जैन सोश्यल ग्रुप मैत्री के सदस्यों ने भजनों पर नृत्य गीतों की प्रस्तुतियां दी। इसके अलावा जैन धर्म पर आधारित एक नाटक भी हुआ। ग्रुप की नीलिमा सेठिया, रूपाली जिंदाणी, सपना रूनवाल, संगीता पिपाड़ा, रीना गांधी, मोना जैन सहित अन्य महिला सदस्यों ने भक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। इनके अलावा ग्रुप के सदस्य राजेंद्र पटवा एवं विकास पगारिया के भजनों पर समाजजन झूम उठे। संचालन किशोर जैन ने किया। यतीश बोहरा ने बताया मास क्षमण पर सोमवार सुबह 9 बजे दशहरा मैदान स्थित सेठिया निवास से वरघोड़ा निकलेगा। विभिन्न मार्गों से होते हुए वरघोड़ा शर्मा परिसर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगा। यहां मुनिश्री संयमर| विजयजी, मुनिश्री भुवनर| विजयजी आैर साध्वी कल्पलता श्रीजी म.सा. के प्रवचन होंगे।
संबोधित करते मंत्री जैन मौजूद अन्य अतिथि।
भक्तामर पाठ के साथ नवीन द्वार का लोकार्पण
उज्जैन।रविवारको तपोभूमि में नवीन द्वार का लोकार्पण हुआ, वहीं 24 घंटे का अखंड भक्तामर पाठ किया। श्री भक्तामर स्रोत का अखंड पाठ रविवार सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ, जो सोमवार सुबह 8 बजे पूर्ण होगा। तपोभूमि द्वार का लोकार्पण मुनिश्री प्रज्ञासागर महाराज के साथ ही समाजजनों ने किया।
परिचय सम्मलेन की आज समाज में आवश्यकता
उज्जैन। भारतीयजैन संघटना जैसे गुणवत्तापूर्ण परिचय सम्मेलनों की आज समाज में आवश्यकता है। यह सम्मलेन अभिभावकों को उनके लक्ष्य प्राप्ति में सहायक होगा। यह बात भारतीय जैन संघटना के चयन 2014 परिचय सम्मलेन में मंत्री पारस जैन ने कही। भिलाई से संचालन के लिए आई मास्टर ट्रेनर सीमा ओसवाल ने रोचक ढंग से युवक-युवतियों से प्रश्न पूछकर उनके बारे में जानकारियां प्राप्त की, जो सामान्यतः बायोडाटा में नहीं मिल पाती हैं। युवक-युवतियों ने भी सहज रूप से साक्षात्कार का आनंद लिया और अपनी विशेषताए बताईं। अतिथियों का स्वागत पूर्व राज्याध्यक्ष साशा जैन, संरक्षक उषा माथुर, प्रदीप छाजेड़, प्रफुल्ल गदिया, जिलाध्यक्ष ओम जैन, प्रभा धारीवाल ने किया। स्वागत भाषण अध्यक्ष कल्पना सुराना एवं संस्था परिचय यूथ विंग अध्यक्ष गौरव बाफना ने दिया। संचालन सचिव परिधि दाता ने किया। कार्यक्रम में राजें