19वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न
19वीं वार्षिक साधारण सभा संपन्न
उज्जैन। उज्जैननागरिक सहकारी बैंक मर्यादित की 19वीं वार्षिक साधारण सभा हुई। अध्यक्षता डॉ. केएन संघवी ने की। संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह सिसौदिया ने बैंक की अंशपूंजी एवं व्यापार में वृद्धि करने की अपील की। साथ ही सदस्यों द्वारा अब तक किए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। प्रबंधक नवीन जोशी ने आय-व्यय पत्रक प्रस्तुत किए। इस दौरान बैंक के संस्थापक सदस्य एवं शिक्षक किशोर कुमार भाटी को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलने पर बैंक की ओर से सम्मान किया गया। इस दौरान अजीतसिंह राठौर, बाबूलाल रघुवंशी, पूनमचंद बैरवा, मोतीलाल श्रीवास्तव, मधुसूदन पंड्या, ऋषिराजसिंह सिसौदिया, डॉ. अनुभव प्रधान मौजूद थे। बैंक उपाध्यक्ष बाबूलाल मारोठिया ने आभार व्यक्त किया।