- Hindi News
- परीक्षा बीएएमएस तृतीय व्यवसाय का परीक्षा कार्यक्रम घोषित
परीक्षा- बीएएमएस तृतीय व्यवसाय का परीक्षा कार्यक्रम घोषित
उज्जैन | विक्रमविवि की ओर से बीएएमएस (पुराना पाठ्यक्रम) तृतीय व्यवसाय का परीक्षा कार्यक्रम सोमवार को घोषित हुआ है। परीक्षा 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलेंगी। दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे की शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाएगी। इधर परीक्षा विभाग ने दिसंबर-जनवरी में हुई सेमेस्टर परीक्षाओं के रिजल्ट पर भी कार्य शुरू कर दिया है। इसी सप्ताह से सेमेस्टर परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम आना शुरू हो जाएंगे।