पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लास वन डॉक्टर्स की इमरजेंसी डयूटी, विरोध में अिधकारी संघ

क्लास वन डॉक्टर्स की इमरजेंसी डयूटी, विरोध में अिधकारी संघ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.अरविंददशोत्तर, डॉ.यूपीएस मालवीय, डॉ.अनिता भिलवारे, डॉ.एमडी शर्मा, डॉ.सीएम पुराणिक, डॉ.अजय निगम, डॉ.प्रीति सिन्हा , डॉ.प्रमोद माहेश्वरी, डॉ.अनिल दुबे, डॉ.एनके शर्मा, डॉ.मुंशी खान,डॉ.वाय के व्यास, डॉ.डीके तिवारी,डॉ.ओपी गुप्ता, डॉ.जीएस बंबोरिया, डॉ.अजय शर्मा, डॉ.राजू निदारिया, डॉ.वाय के चौहान, डॉ.सीएस भार्गव, डॉ.भिलवारे, डॉ.संध्या पंचौली, डॉ.संगीता पलसानिया, डॉ.एमएल मालवीय, डॉ.अनिल सिन्हा, डॉ.महेश मरमट, डॉ.आर व्यास, डॉ.अनूप निगम, डॉ.प्रदीप व्यास, डॉ.अरूणा व्यास, डॉ.सुनीता शर्मा, डॉ.राजेंद्र उपलावदिया।

सिटी रिपोर्टर | उज्जैन

अबक्लास वन डॉक्टर्स (विशेषज्ञ चिकित्सक) को भी जिला अस्पताल,सख्याराजे प्रसूती गृह शिशु वार्ड में इमरजेंसी डयूटी करना होगी। मंगलवार से 31 डॉक्टर्स की इमरजेंसी डयूटी लगा दी गई है। जिला अस्पताल प्रशासन ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

उक्त आदेश का चिकित्सा अधिकारी संघ ने विरोध किया है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश हैं की क्लास वन डॉक्टर्स से इमरजेंसी डयूटी नहीं ली जाए। उनसे सिर्फ काल डयूटी वीआईपी डयूटी ली जा सकती है। दूसरी तरफ विशेषज्ञ चिकित्सकों की इमरजेंसी डयूटी मेडिकल आफिसर्स की इमरजेंसी डयूटी के साथ लगाई गई है। यह डयूटी इमरजेंसी खुले रहने के दौरान दोपहर 1 से रात 9 बजे तक रहेगी। यदि किसी डॉक्टर की कॉल डयूटी,केंद्रीय जेल भैरवगढ़ विजिट,वीआईपी डयूटी डॉक्टर्स एक्सप्रेस में डयूटी होने से वे इमरजेंसी डयूटी से मुक्त रहेंगे। वहीं रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अनिल भार्गव डॉ.आरसी पंडया पूर्ण रूप से माधवनगर अस्पताल जिला अस्पताल में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे शाम 5 से 6 बजे तक सोनोग्राफी का कार्य करेंगे तथा पूर्ण रूप से काॅल डयूटी पर रहेंगे। एलटीटी सर्जन डॉ.डीके तिवारी,डॉ.राजेंद्र उपलावदिया डॉ.सुनीता शर्मा को एलटीटी कैम्प के दिन इमरजेंसी एवं कॉल डयूटी नहीं करना होगी। डॉ.अनूप निगम की जिस दिन एसएनसीयू में कॉल डयूटी रहेगी उस दिन वे इमरजेंसी डयूटी से मुक्त रहेंगे। यह व्यवस्था लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव के आदेश के तहत की गई है।

^क्लासवन डॉक्टर्स से इमरजेंसी डयूटी नहीं ली जा सकती है। उक्त आदेश का चिकित्सा अधिकारी संघ विरोध करता है। बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। डॉ.अनिलभार्गव, संभागीय सचिव,मप्र चिकित्सा अधिकारी संघ