- Hindi News
- अब तक 9 को स्वाइन फ्लू, चार लोगों की मौत
अब तक 9 को स्वाइन फ्लू, चार लोगों की मौत
जिलेमें स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 9 मरीज सामने आए हैं। इनमें चार की मौत हो चुकी है। पांच मरीजों का उपचार जारी है। सोमवार को छह संदिग्ध मरीज सामने आए। उनके स्वाब के नमूने लेकर जांच के लिए जबलपुर स्थित लैब में भेज गए हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने मौत का आंकड़ा चार तक पहुंचने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा है। बीमारी से लड़ने के लिए यहां इंतजाम नाकाफी है।
स्वाइन फ्लू ने 8 दिन पहले दस्तक दी थी। लक्ष्मीनगर की एक महिला की मौत के बाद लगातार मरीज सामने रहे हैं। माधवनगर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से अब तक 13 मरीजों के स्वाब के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इनमें 8 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। बड़नगर के एक मरीज ने सोमवार को निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या चार हो गई है। शेष|पेज9
जबलपुरसे सेामवार को आई रिपोर्ट के अनुसार दो मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव तथा एक मरीज को स्वाइन फ्लू होना पाया गया है। इनमें से दो मरीजों का उपचार माधवनगर अस्पताल में तथा एक मरीज का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। वहीं सोमवार को छह मरीजों को फ्लू होने का संदेह होने पर उनके स्वाब के नमूने लेकर जबलपुर भेजे गए हैं। मंगलवार तक उनकी रिपोर्ट सकती है। माधवनगर अस्पताल में वर्तमान में 9 मरीज भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी सिर्फ आदेश तक ही सीमित रह गए हैं। जबकि जिले में स्वाइन फ्लू के मरीज लगातार सामने रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों पर अब तक स्क्रिनिंग डेस्क नहीं लगाई गई है।
संभागके मेडिकल ऑफिसर्स को मोबाइल पर प्रोटोकाल भेजा
संयुक्तसंचालक स्वास्थ्य डॉ.दिलीप नागर ने संभाग के सभी मेडिकल ऑफिसर्स को मोबाइल पर स्वाइन फ्लू का प्रोटोकाल भेजा है। इसमें कैटेगरी वाइज बताया गया है कि किस मरीज को टेमी फ्लू की दवाइयां देना है, किसे नहीं। यह सब लक्षण के आधार पर तय होता है।
सभीडॉक्टर करें जांच
सिविलसर्जन डॉ. डीपीएस गहरवार ने आदेश जारी किए हैं कि सर्दी-खांसी के प्रत्येक मरीज की जांच सभी डॉक्टर करेंगे। यानी जिस डॉक्टर की ड्यूटी के दौरान कोई मरीज आता है तो वह उसकी जांच करेंगे। मरीज को पांच दिन तक दवाइयां दें। आराम होने पर मरीज को माधवनगर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाएं।
मक्सीमें स्वाइन फ्लू का एक और मरीज
मक्सीके ग्राम झोंकर में एक मरीज को स्वाइन फ्लू होना पाया है। मरीज का उपचार इंदौर में चल रहा है।
मरीज स्वस्थ्य हो गया फिर आई पॉजीटिव रिपोर्ट
उन्हेलके ग्राम उमरिया के एक वृद्ध को उज्जैन के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वह उपचार के बाद ठीक होकर घर लौट आया है। सोमवार को आई रिपोर्ट के अनुसार मरीज को स्वाइन फ्लू था। हालांकि अब वह स्वस्थ हो गया है। नागदा में भी एक मरीज को स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। वहीं मंदसौर की एक युवती को उज्जैन लाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
^स्वाइनफ्लूके मरीजों का समय पर ठीक से उपचार करने के लिए आदेश दे रखे हैं। लगातार इसकी मॉनीटरिंग की जा रही है। स्वाइन फ्लू का प्रोटोकॉल भी संभाग के डॉक्टर्स को भेजा गया है।’’ डॉ.दिलीप नागर, संयुक्त संचालक
की मौत इंदौर में इस साल अब तक। इनमें से 16 की पुष्टि। 40 मरीजों का चल रहा है इलाज।
27 मरीजों
1 करोड़
कीमत की है स्वाइन फ्लू जांच पीसीआरमशीन
2दिन
में हो जाती है मशीनइंस्टाल
25सैंपल
एक बार में जांच सकते हैं मशीन से
हाई कोर्ट ने कहा 12 फरवरी तक सरकार दे जवाब
अन्य लोगों से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाए रखें।
यदि फ्लू के लक्षण हैं तो तुरंत मेडिकल सलाह लें।
स्रोत : डब्लूएचओ
बिना धुले हाथ से आंख, कान या मुंह को छुएं।
गले लगने, चूमने या हाथ मिलाने से बचें।
उपयोग के बाद टिसू को तुरंत डिस्पोज करें।
थोड़े-थोड़े अंतराल से हाथ साबुन-पानी से धोते रहंे।
खांसते समय मुंह नाक पर डिस्पोजेबल टिसू रखंे।