- Hindi News
- कोठी पर कैदियों ने किया हंगामा, उत्तेजक नारेबाजी
कोठी पर कैदियों ने किया हंगामा, उत्तेजक नारेबाजी
दंगेफैलाने के केस में जेल से पेशी पर आए कैदी ने परिजनों के साथ मिलकर सोमवार को कोठी पर हंगामा कर दिया। आरोपियों ने पुलिस से हाथापाई कर नारेबाजी कर तनाव फैलाने का प्रयास किया। मामले में माधवनगर पुलिस ने तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
बेगमबाग में 30 अक्टूबर को दंगा के दौरान पथराव करने पर पुलिस ने 23 लोगों को केस दर्ज कर जेल भेजा था। इन्हीं में अन्ना पिता मोहम्म्द हनीफ भी है। सोमवार को पेशी होने पर पुलिस आरोपियों को जेल से लाई थी। यहां अन्ना से मिलने उसके परिजन आए लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इस पर अन्ना उससे मिलने आए पुत्र मोहसिन उर्फ बच्चा पुलिस से हाथापाई पर उतारू हो गए। मना करने पर दंगे के अन्य आरोपी भी उत्तेजक नारेबाजी करने लगे। इस पर पुलिसकर्मी ने हंगामाइयों पर रायफल तान दी।
विवाद बड़ने पर सीएसपी विजय डावर, टीआई एमएस परमार बल के साथ मौके पर पहुंचे और हंगामाइयों पर सख्ती से काबू किया। बाद में एसआई मुनेंद्र गौतम ने एएसआई आत्माराम की रिपोर्ट पर अन्ना, मोहसिन उसके पुत्र पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण दर्ज कर दिया।