- Hindi News
- शिप्रा में मिलने वाले नालों का अवलोकन आज
शिप्रा में मिलने वाले नालों का अवलोकन आज
उज्जैन |रामा दल अखाड़ा परिषद के साधु संत रविवार सुबह देवास जिले में शिप्रा में मिलने वाले गंदे नालों का अवलोकन करने जाएंगे। दल फ्रीगंज टॉवर से सुबह 9 बजे रवाना होगा। अखाड़ा परिषद के डॉ. रामेश्वरदास, महंत भगवानदास, महंत दिग्विजयदास सहित सभी संत शामिल होंगे। भ्रमण के आधार पर रिपोर्ट मुख्यमंत्री को नगर आगमन पर प्रस्तुत कर इन्हें रोकने की मांग की जाएगी ताकि नर्मदा शिप्रा लिंक योजना का फायदा मिल सके। महंत दिग्विजयदास ने सिंहस्थ क्षेत्र से स्थायी अतिक्रमण हटाने की मांग की है।