पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 53 मवेशी जब्त, पशु पालक को पकड़ा

53 मवेशी जब्त, पशु पालक को पकड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर से मवेशियों को बाहर करने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त मुहिम शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन 53 मवेशी पकड़ कर खिड़क पहुंचाए गए। फ्रीगंज में मवेशी भगाने का प्रयास कर रहे एक पशु पालक को ननि अपर आयुक्त विशालसिंह चौहान के निर्देश पर पकड़ कर माधव नगर थाने पहुंचाया गया।

सिंहस्थ को ध्यान में रख कर पशु पालकों से मवेशियों सुअरों को शहर के बाहर करने के लिए निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कवींद्र कियावत ने पशु पालकों पर कार्रवाई के लिए धारा 144 लागू की है। पशु पकड़े जाने पर पालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार सुबह ननि अपर आयुक्त विशालसिंह चौहान के साथ गैंग ने मवेशियों को पकड़ कर खिड़क पहुंचाना शुरू कर दिया। महाकाल ओवरब्रिज के पास विवाद की स्थिति बनी लेकिन गैंग ने मवेशी नहीं छोड़े।

पशुपालकों को दौड़ा कर पकड़ा: मुहिमको देख पशु पालकों में हड़कंप मचा रहा। गैंग की लोकेशन के साथ वे मवेशियों को सड़कों से हांक कर कॉलोनियों में घुसाते देखे गए। गैंग के आगे चलने वाले पशु पालकों को अपर आयुक्त चौहान ने पकड़ने के निर्देश दिए। विवेकानंद कॉलोनी में पशु पालकों को पकड़ने के लिए गैंग कर्मियों के साथ पुलिस जवानों की दौड़-भाग देख लोग अचरज में थे। एक पशु पालक को पकड़ कर माधवनगर थाने के सुपुर्द किया गया। इससे पशु पालक बिखर गए। इसके बाद गैंग को मवेशी पकड़ने में आसानी हुई।

पशु दिखे तो वाट्स एप या एसएमएस से दें जानकारी

चौहानके अनुसार मुहिम रोज चलेगी। नागरिकों को कहीं भी पशु दिखाई देते हैं तो वे मोबाइल से फोटो खींच कर वाट्स एप पर या एसएमएस से स्थान की जानकारी नगर निगम को दे सकते हैं। इसके लिए ननि का मोबाइल नंबर - 8120599659 है।