पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुनियों का मंगल प्रवेश आज दीक्षा उत्सव

मुनियों का मंगल प्रवेश आज दीक्षा उत्सव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपाध्याय प्रवर रवींद्र मुनि, सहज मुनि, पारस मुनि, रमणीक मुनि आदि ठाणा 8 का शनिवार को सुबह 9 बजे आगररोड हीरा मिल चौराहे से मंगल प्रवेश हुआ। समाजजन मुनि मंडल को जयकारे लगते हुए शोभायात्रा के रूप में नमकमंडी स्थित महावीर भवन स्थानक लेकर अाए।

नमकमंडी में धर्मसभा में मुनियों ने प्रवचन देते हुए उज्जयिनी के महत्व पर प्रकाश डाला एवं 22 वर्ष के बाद पुन: नगर आगमन की जानकारी दी। मुनि मंडल 28 वर्ष के बाद इंदौर में होने वाले साधु सम्मेलन में जाने हेतु उज्जैन आया। स्थानक के उत्सव संयोजक सुनील श्रीमाल ने बताया रामचंद्र श्रीमाल, चंद्रप्रकाश गादिया, प्रकाशचंद्र सूर्या आदि ने मुनियों का स्वागत किया। राजेश मुनि ने भजन प्रस्तुत किए। रविवार सुबह मुनि मंडल विहार कर नानाखेड़ा स्थित यात्रिका भवन पहुंचेगा जहां महासती अनुपमा का 38 वां दीक्षा दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात मुनि मंडल पुन: नमकमंडी आएगा। जहां 9 10 फरवरी को संत मंडल के सुबह 9.15 बजे से प्रवचन होंगे। विमलचंद मुथा ने समाजजनों से प्रवचन एवं कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।