बेरछा | शनिवार शाम करीब 4 बजे कालीसिंध बोलाई के बीच उज्जैन से भोपाल जा रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चार दोस्त बोलाई हनुमान मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान पटरी पार करते समय तीन दोस्त तो निकल गए, लेकिन अजय पिता होकमसिंह (16) निवासी पालडी ट्रेन की चपेट में गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।