इस्टर के 40 उपवास बुधवार से शुरू हुए
इस्टर के 40 उपवास बुधवार से शुरू हुए
उज्जैन | ईसाई धर्म के इस्टर के उपवास बुधवार से शुरू हुए। यह उपवास 40 दिन तक चलेंगे। कैथोलिक चर्च में बुधवार को कार्यक्रम हुआ, जिसमें चर्च के फादर द्वारा प्रभु यीशु से प्रार्थना कर 40 दिनी उपवास का प्रण लिया। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम सुख और दु:ख दोनों ही दशा को दर्शाता है। यह कार्यक्रम 46 दिनों तक चलेगा, जिसमें 40 दिन दु:ख के होते हैं। दु:ख के दिनों में उपवास किया जाता है। इसमें रविवार शािमल नहीं है और गुड फ्राईडे को प्रभु यीशु की मृत्यु हो गई थी। रविवार को जीवित होने की खुशी में इस्टर मनाया जाता है।
अब तक नहीं मिला वेतन
उज्जैन | कार्यभारित कर्मचारियों, दैनिक वेतन भोगी व गैंगमैनों को अब तक जनवरी का वेतन नहीं मिला है। कार्यभारित एवं दैनिक वेतनभोगी व गैंगमैनों ने देरी से वेतन मिलने की समस्या के निराकरण की मांग जिम्मेदारों से की है।