पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेरेएयू कार्यालय में रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू

वेरेएयू कार्यालय में रेलवे परीक्षा की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उज्जैन | वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन एवं इनिशिएटिव सोसायटी द्वारा मार्च अथवा मई में होने वाली रेलवे भर्ती परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कक्षाएं बुधवार शाम से शुरू हो गई हैं। उज्जैन के शाखा परिसर में प्रतिदिन सुबह 8 से 10 एवं शाम 7 से 8.30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी। कक्षाओं में प्रशिक्षण के लिए बुधवार शाम तक करीब 700 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन करवा लिया है। ऑनलाइन परीक्षा प्रणाली के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। रेलवे परीक्षाओं में चयनित हुए कर्मचारी एवं अधिकारी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण देंगे। मुख्य अतिथि जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे मौजूद थे। अध्यक्षता संयुक्त मंडल मंत्री एसएस शर्मा ने की। समाजसेवी प्रकाश चित्तोड़ा, डॉ उमेश रॉय आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...