30 लाख के क्लेम का कोर्ट ने दिया आदेश
उज्जैन | सड़क हादसे में मारे गए वनरक्षक ब्रजमोहन के परिजनों को 30 लाख का क्लेम देने का आदेश कोर्ट ने दिया है। अभिभाषक संजय प्रकाश सक्सेना ने बताया कि बागपुरा निवासी ब्रजमोहन की मौत सड़क दुर्घटना में 12 दिसंबर 2014 को तराना में हो गई थी। द्वितीय अतिरिक्त मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण एलडी सोलंकी की कोर्ट ने मृतक के परिजनों को 30 लाख 14 हजार रुपए की अदायगी का आदेश बीमा कंपनी को दिया।
आज दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनेगी
उज्जैन | भाजपा द्वारा गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई जाएगी। मीडिया प्रभारी सचिन सक्सेना के अनुसार सुबह 9 बजे नानाखेड़ा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसमें नगर व जिले के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। इस दिन समर्पण दिवस मनाते हुए आजीवन सहयोग निधि एकत्र करेंगे। मंडलों में बैठकें होंगी।