महामंडलेश्वर समिति को कम मिली जमीन
महामंडलेश्वर समिति को कम मिली जमीन
उज्जैन | परम आदर्श महामंडलेश्वर समिति के उजड़खेड़ा जोन में सिंहस्थ के लिए जमीन का आवंटन हुआ है लेकिन जमीन कम मिली है। इस संबंध में वे गुरुवार को मेला प्रशासन से मुलाकात करेंगे। समिति में शामिल विश्वात्मानंद पुरी, हंसानंदजी, सच्चिदानंदजी, विद्यानंदजी व प्रणव चेतन पुरी बुधवार को मेला क्षेत्र में जमीन को लेकर चिंतित दिखाई दिए।
आज आएंगे निर्मल अखाड़े के सचिव
उज्जैन | निर्मल पंचायती अखाड़े के सचिव बलवंतसिंह गुरुवार दोपहर शहर आएंगे। वे बड़नगर रोड स्थित अखाड़े पर रुकेंगे। वे साधु-संतों के साथ मेला क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। जानकारी पं. रमाकांत जोशी ने दी।