पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंहस्थ के नाम पर गरीबों का रोजगार न छीनें

सिंहस्थ के नाम पर गरीबों का रोजगार न छीनें

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहस्थ के नाम पर गरीबों का रोजगार न छीनें

उज्जैन |
सिंहस्थ महापर्व के लिए सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं, जिससे सड़क किनारे बैठकर व्यवसाय करने वालों के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। इसको देखते हुए महापौर मीना जोनवाल ने प्रशासन को सुझाव दिया कि उनके रोजगार की वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर रोजगार नहीं छीना जाए। प्रशासन से अनुरोध किया कि अति आवश्यक है वहीं के अतिक्रमण बिना भेदभाव के हटाए जाएं।

ट्रक ने बछड़े को कुचला

उज्जैन |
सीएसपी कोतवाली (ट्रेनी आईपीएस) अभिषेक तिवारी ने बताया कि गुरुवार रात आठ बजे बियाबानी चौराहे पर बछड़े को कुचल दिया। एक्सीडेंट कर भाग रहे ट्रक चालक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। बछड़े की मौत की खबर लगते ही हिन्दुवादी संगठन के कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। पुलिस ने समझाइश देकर उन्हें हटाया।

खबरें और भी हैं...